उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित बिजली पावर हाउस के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया जिससे रिक्शे पर सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के इमायतपुर गाँव निवासी श्रीपाल का 60 वर्षीय पुत्र राम खेलावन गाजीपुर थाना क्षेत्र के शांखा गम्भरी गाँव से अपने पुत्र प्रदीप कुमार की 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी और उसकी 8 माह की पुत्री मानवी को शाखा गाँव निवासी अहमद के 55 वर्षीय पुत्र सुबराती के ई-रिक्से पर सवार कर गाजीपुर आ रहा था।

उसी ई-रिक्से पर शांखा गाँव निवासी राहुल की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया अपनी एक वर्षीय पुत्री का इलाज कराने गाजीपुर आ रही थी। जब रिक्सा गाजीपुर कस्बे पावर हाउस के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्सा को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से रिक्सा पलट गया जिससे रिक्सा चालक सुबराती रिक्से पर सवार राम खेलावन उसकी बहु संगीता देवी और अपनी पुत्री का इलाज कराने आ रही गुड़िया देवी घायल हो गई। सभी घायलो को इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राम खेलावन और उसकी बहु संगीत देवी को सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट हरी बाबू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर करते किया बाकी रिक्सा चालक सुबराती और गुड़िया देवी को अलग-अलग एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने संगीता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल रिक्सा चालक सुबराती, राम खेलावन और गुड़िया देवी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

