उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित सुजरही गांव के समीप रविवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमांव निवासी ननकू का 55 वर्षीय पुत्र राम किशोर अपने 23 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के साथ बाइक से रिश्तेदार को देखने जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही ये लोग सुजरही मोड़ के निकट पहुंचे तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों का इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

