G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम स्टेप ग्रो सीजन टू के अंतर्गत आरबीएस विद्यालय हथगाम में आयोजित डांसिंग, सिंगिंग एवं मॉडलिंग प्रोग्राम में बच्चों ने धमाल मचा दिया। मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं शायर शिव शरण बंधु हथगामी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिभाशाली बच्चों को सर्टिफिकेट एवं शील्ड देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश सागर और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।प्रयागराज की अंशू वर्मा,विवेक दुबे, सद्दाम हुसैन ने शानदार डांस किया जिससे दर्शक झूम उठे। बच्चों एवं बच्चियों रिकॉर्डिंग डांस से उपस्थित भीड़ को मंत्र मुग्ध कर दिया।मैक्स वालिया ने खूबसूरत एंकरिंग की। आयोजक प्रकाश सागर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जहां एक ओर बच्चों को उनके परफॉर्मेंस पर शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया गया।वहीं जज की भूमिका निभा रहे कोरियोग्राफर विमल सागर, मॉडल श्रुति यादव, सिंगर विक्की तिवारी, चीफ गेस्ट शिवशरण बंधु, पत्रकार नाजिया परवीन, डांस टीचर विराट मौर्य,आदि जैक आदि भी सम्मानित किए गए। विशिष्ट लोगों में प्राचार्य रमेश चंद्र यादव, अभिषेक यादव, लघु फिल्मों के अभिनेता वसीक सनम, आरबीएस के प्रबंधक राजकुमार साहू, जयचंद्र यादव, लव प्रताप सिंह, विनोद मौर्य, रामकुमार शर्मा, लव प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह यादव, सोनू सागर, सुभाष सागर, विकास सागर आदि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर बच्चों के माता-पिता तथा पारिवारिक जन भी उपस्थित रहे।चीफ गेस्ट शिवशरण बंधु हथगामी ने कहा कि हथगाम नगर में बच्चों को कलाकार बनाने का काम आदि डांस एकेडमी कर रही है। कला अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह नगर साहित्य और संस्कृति का केंद्र है। आदि डांस अकैडमी,विराट डांस अकैडमी, विमल डी डेडलाइंस के बच्चों ने भाग लिया। शुरुआत श्री गणेश ग्रुप से हुई। सालो में अंशिका, विष्णु कुमार, बॉबी गौतम, निधि जोशी, अपेक्षा सिंह, दीपक त्यागी, अंकित कुमार, स्मिता गौतम, काव्य वर्मा, रिया सागर, माही सागर, रेनू गुप्ता, शिखा पुष्कर, शिखा चौधरी, अयांश वर्मा, अक्षरा शिवहरे, शिवानी देवी, अश्वनी मौर्य, ओजस चौरसिया, श्रेयांश सागर, आराध्या सिंह, रक्षित त्रिपाठी, मुस्कान गौतम,ज्योति देवी, काशवी सिंह, साक्षित त्रिपाठी, सृष्टि देवी, शौर्य सिंह, श्रेया सागर, अन्नू गौतम, शिवानी देवी, शीतल गौतम, सौम्या सिंह, शिखा साहू,पुष्पा देवी, शाश्वत राजपूत, वर्षा मौर्य,काजल साहू, इशिता राजपूत श्रेया देवी, सिंगिंग में मानसी गौतम श्रेया सागर, एडीसी गर्ल्स ग्रुप डांस ने प्रभावित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share