G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने इन दिनों चल रही खाद्य बीज की समस्याओं को लेकर राज्यपाल उत्तर प्रदेश के सम्बोधन में उप जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांग पत्र संगठन अध्यक्ष राधेरमण पाण्डेय के नेतृत्व में आधा सैकड़ा साथियों के साथ मांग पत्र सौंपा। उन्होंने ने अपने दिए गए मांग पत्र में कहा है कि प्रदेश में किसानों की सबसे महत्वपूर्ण रबी की फसल की बुवाई में डी ए पी सहित कीटनाशक दवाइयां नहीं मिल पा रही है। किसान खाद्य पाने के लिए समितियों के मुख्यालयों में दिन -दिन भर खडे रहते हैं। फिर भी खाद्य नही मिलती बुवाई में बांधा है। अनेक किसानों का पलेवा सूख रहा है फिर भी किसान बिना खाद या डुबली केट खाद्य इस्तेमाल करके मजबूरन अपने को संतोष कर रहा है। और खाद्य माफिया माला माल हो रहा है। और उन्होंने कहा कि धान की खेती में किसानों को लुटवाया जा रहा है।धान पैदा करने में लागत बहुत आती है। सरकारी तौर पर खरीदें जाने वाले धान को आढ़तिया कम दाम में खरीद कर सरकारी खरीद केंद्र को देकर पूरा मूल्य लेते है। ऐसी स्थिति में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी और उत्तर प्रदेश किसान सभा दिनांक 18 नवम्बर 2024 को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन करके मांग करती है। कि किसानों को रबी की फसल के बुवाई के लिए किसानों को डी ए पी सहित अन्य खाद्यो व कीटनाशक दवाइयां सही दाम में उपलब्ध कराते हुए काला बाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धान खरीद में बिचौलियों को रोकते हुए सभी किसानों को सरकारी खरीद केंद्र से एम एस पी पर धान की खरीद की जाएं।तथा किसानों को किसी तरह से परेशान न किया जाए। जिससे वह औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हो। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों का इलाज सस्ता सुलभ सरकारी अस्पतालों में किया जाए।झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड जिससे 11 नवजात शिशुओं की मौत और अनेक शिशुओं के लापता होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाहीं करके समुचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर सुमन सिंह सदस्य राज्य व भा क पा, रामचन्द्र सदस्य राज्य कौशिल भा.क.पा., अध्यक्ष उत्तर प्रदेश किसान सभा राधे रमण पाण्डेय, मोतीलाल सदस्य राज्यमंत्री परिषद सीपीआई उत्तर प्रदेश, रामप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share