G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एलिम्को कैंप कानपुर के तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों हेतु आवश्यक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन ऐरायां ब्लाक के बी .आर.सी.में किया गया। जिसमें समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को अंग वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान द्वारा सरस्वती पूजन व दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण पर कर शुभारंभ किया। और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष विजय त्रिपाठी द्वारा संचालन किया गया। खागा ऐरायां बी आर सी परिसर में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण करते हुए क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने बताया कि कुछ 254 बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। और उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, क चेयर रोलेटर, सुगम्यकेन, टी एल एम किट, कान की मशीन दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए गए हैं। वहीं चेयरमैन गीता सिंह ने भी बच्चों को उत्साहित कर विचार व्यक्त किया।वही जिले से आए जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरुण कुमार मिश्रा ने बच्चों के प्रति विचार रखे ।वही खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह कमल ने भी बच्चों के भविष्य को लेकर विचार रखे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह कमल, अरुण कुमार मिश्रा, विजय कुमार त्रिपाठी ,आशुतोष मिश्रा, सुरेश चंद्र सिंह, सूर्यमणि गुप्ता , विजय कुमार, राकेश सिंह, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह सहित अभिभावक एवं शिक्षा स्टाफ मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share