उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में परिवारिक बंटवारे से असंतुष्ट युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी रामविलास के 35 वर्षीय पुत्र कामता ने घर के बंटवारे से असंतुष्ट होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई।

तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अजीत और पायलट रोहित के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल कामता के साथ आये उसके भाई आशीष ने बताया घर मे बटवारा हो रहा है जिससे असंतुष्ट होकर कामता ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share