G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीबी हॉट गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी कामता प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र छोटेलाल उर्फ छोटू अपनी 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और थरियांव थाना क्षेत्र के जैदपुर ओनहा गांव निवासी ज्ञानेंद्र की 32 वर्षीय पत्नी गीता देवी उसकी 4 वर्षीय पुत्री रंजना देवी सभी को बाइक पर सवार कर

बीती रात मलवा थाना क्षेत्र के मंजूपुर गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। आज सुबह सभी को बाइक पर सवार कर अपनी साली को उसके गांव जैदपुर ओनहा छोड़ने जा रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बीबी हॉट गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिय।

जिससे बाइक चालक छोटेलाल उर्फ छोटू उसकी पत्नी सुनीता देवी और साली की पुत्री रंजना देवी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share