G-FG6935EM07

<img src="http://zishannews.in/wp-content/uploads/2024/11/IMG-2024111
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी मिथलेश गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी आकांक्षा गुप्ता अपने भाई किशन गुप्ता के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रही थी।

जब बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक पर पीछे बैठी आकांक्षा गुप्ता चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गम्भीर देखते हुए। कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share