उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप साइकिल सवार से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गयाशपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम आशरे का 60 वर्षीय पुत्र सुरेश अपने 30 वर्षीय पुत्र संजय के साथ बाइक पर सवार होकर शहर अपना इलाज करने आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची। तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से टकराकर बाइक रोड पर गिर गई। जिससे पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share