G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मनावां गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को घर जाने की सलाह देते हुए। एक की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धरमदासपुर गांव निवासी कमलेश का 17 वर्षीय पुत्र सुदीप व गाँव निवासी मनोहर का 20 वर्षीय पुत्र रोहित और गाँव निवासी अमर का 28 वर्षीय पुत्र संजय तीनो शादी बारात में खाना बनाने का काम करते है।

बीती राम अशोथर थाना क्षेत्र के मनावां गाँव मे एक कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे। आज सुबह वहाँ से तीनों एक ही बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी मानवां गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने संजय व रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए सुदीप की हालत गम्भीर देखते हुए उसको सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share