उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के समीप पेड़ की कटान करते समय मजदूर पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था। तभी पेड़ से गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिमौर गांव निवासी राम दीन का 19 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण में सहयोग करता है। ठेकेदार के साथ वह थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में यूकेलिप्टिस के पेड़ की कटान करने गया था।

पेड़ बड़ा होने के चलते वह पेड़ पर चढ़कर मशीन से पेड़ की डाल काट रहा था। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल कोई इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

