G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में आज 19 नवम्बर को स्थान-रामाडियन होटल में खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के प्रशिक्षक शिवम सिंह द्वारा लगभग 30 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के मानक के प्राविधानों के अनुसार खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित निःशुल्क FoSTaC प्रशिक्षण/कार्यशाला प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, भण्डारण, निर्माण, वितरण के दौरान पर्सनल हाईजिन से सम्बन्धित सभी विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समुचित उत्तर खाद्य सुरक्षा के विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, सिद्धार्थ कुमार, पूजा गुप्ता द्वारा खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियाँ भी दी गयी। संचालित कार्यशाला में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह एवं उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष।मनोज कुमार साहू सहित व्यापार गण्डल के अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share