उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गाँव के समीप नेशनल हाइवे 2 पर सडक पार करते समय वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निकल गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयीं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी स्व0 शिवगोविन्द का 60 वर्षीय पुत्र किशनपाल जिसकी गुगौली के समीप पान मसाले की दुकान थी। देर शाम लगभग 7ः30 बजे दुकान बन्द पैदल घर आ रहा था। तभी सडक पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुची सरकारी 108 एम्बुलेंस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share