उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी अजमर्दन का 30 वर्षीय पुत्र संजय बाइक पर सवार होकर बाँदा जनपद किसी काम से गया था। वहां से लौटते वापस जब वह अपने गाँव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक संजय घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी विवेक कुमार और पायलट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share