उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप एक युवक अचेत अवस्था में मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी भोला का 30 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र उर्फ़ हरजेंदर कल्यानपुर थाना क्षेत्र में स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप अचेत अवस्था में मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई

तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंव से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

