G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी में कैंप लगाकर 99 खाद्य लाइसेंस /पंजीकरण बनाए गए। आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार 20 नवम्बर को बिंदकी तहसील परिसर में खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण की वृद्धि हेतु कैंप आयोजित किया। इस कैंप में 16 खाद्य लाइसेंस एवं 83 खाद्य पंजीकरण हेतु आवेदन किया। आबकारी की दुकानो के संचालकों ने भी खाद्य लाइसेंस हेतु आवेदन किए। मौके पर सहायक आयुक्त (खाद्य ) देवेंद्र पाल सिंह ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण पत्र प्रदान किए। शिविर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share