G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कानपुर प्रयागराज हाइवे पर चौडगरा ओवरब्रिज पर ज्वलनशील लदे टैंकर में बुधवार दोपहर दो बजे आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई दूसरी साइड से लोग तेज रफ्तार से निकलते नजर आए। टैंकर को छोड़ कर चालक भाग निकला आग बुझने तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। क्षेत्र के आसपास मौजूद पेट्रोल पंपों से अग्निशमन यंत्र मंगाकर आग पर काबू पाया गया। आग से टैंकर का केबिन जल गया।टैंक तक आग नहीं पहुंच पाई। इस बीच पुलिस ने ओवरब्रिज के ऊपर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दिया था। जिससे काफी देर तक ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर जाम लगा रहा। आग लगने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। आग की सूचना पर कल्यानपुर व औंग पुलिस मौके पर मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share