G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के नेशनल हाईवे 2 पर आज सुबह भोर पहर कोहरे के चलते ट्रको की आपस मे भिड़ंत हो गई जिसमे ट्रक चालक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर जनपद के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दूकापुर गांव निवासी गुलाब सिंह यादव का 26 वर्षीय पुत्र मंजीत यादव जो ट्रक चालक है आज वह सुबह भोर पहर फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप नेशनल हाइवे 2 पर जब पहुंचा तभी कोहरे के चलते दूसरी ट्रक से उसकी ट्रक की भिड़ंत हो गई।

जिसमें मंजीत यादव घायल हो गया घटना की सूचना नेशनल हाइवे पेट्रोलिग की एम्बुलेन्स को हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। बताया जाता है कि आज सुबह भोर पहर कोहरा अधिक होने के चलते नेशनल हाइवे 2 पर एक साथ कई वाहन आपस मे टकरा गए। जिसमे घायल हुए मंजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। बाकी घायल अपना इलाज कराने कही और चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share