G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के चंदईपुर गांव में नलकूप से खेत में पानी लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव का रहने वाला 17 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र राजेश यादव अपनी रिश्तेदारी चंदईपुर में खेत में पानी लगाने गया था। तभी नलकूप में लगी बिजली से करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नौजवान की मौत से दुखी परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share