G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गाँव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहा डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के मनकापुर गाँव निवासी कुंवारेलाल का 40 वर्षीय पुत्र मेवालाल कुमार अपनी 12 वर्षीय पुत्री मनीषा को बाइक पर सवार कर उसकी दवा करने खागा सी.एच.सी आ रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने आ रही महिला को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिरी गई। जिससे बाइक सवार मेवालाल और उनकी पुत्री मनीषा दोनो घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस कर्मचारी मनोज कुमार ने घायलो को इलाज के लिए हरदो सी.एच.सी पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share