उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गाँव में बुधवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में महिला की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर गांव निवासी सुनील की 45 वर्षीय पत्नी सुमन की बुधवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पति सुनील ने बताया कि वह गुजरात में मजदूरी करता है। रात में पत्नी की मौत के बाद वह यहां आया है। उसने मकान मालिक राम सजीवन निवासी बलिंदपुर जनपद कानपुर पर आरोप लगाते हुए बताया कि पांच-छह दिन पूर्व वह उसकी पत्नी को थाना क्षेत्र के बैजानी गांव ले गया। जहां लगातार उससे धान कटवाया। साथ ही उसको शराब भी पिलाई। भूख-प्यास के कारण उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share