उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के समीप खेत में मशीन द्वारा आलू की बोवाई करते समय मशीन से युवक गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी बसंत लाल का 22 वर्षीय पुत्र जगदीश गांव के समीप स्थित अपने खेतों में मशीन से आलू की बोवाई करवा रहा था।

तभी चलती मशीन से गिरकर जगदीश घायल हो गया, हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तुरंत घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share