उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबू नगर मोहल्ले में बीती रात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोलाहटी मसवानी मोहल्ला निवासी अब्दुल वाहिद का 22 वर्षीय पुत्र शकील बीती रात बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए अबू नगर मोहल्ला जा रहा था।

जब उसकी बाइक जीटी रोड पर स्थित रज्जन मैरिज हॉल के समीप पहुंची तभी रोड से निकला चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

