उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी पापोले का 35 वर्षीय पुत्र सिंटू बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में पहुंची।

तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक सिंटू घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके शुभ चिंतकों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share