G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में कैंप लगाकर 90 खाद्य लाइसेंस /पंजीकरण निर्गत। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज 22 नवम्बर को खागा तहसील में इंडियन गैस एजेंसी जीटी रोड, खागा में खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण की वृद्धि हेतु कैंप आयोजित किया। इस कैंप में 6 खाद्य लाइसेंस एवं 84 खाद्य पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए।

आबकारी की दुकानो के संचालकों एवं खाद्य एवं रसद विभाग की दुकानों के संचालकों द्वारा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण हेतु आवेदन किए। मौके पर सहायक आयुक्त (खाद्य ) देवेंद्र पाल सिंह ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण पत्र प्रदान किए। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share