उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के समीप बाइक सवार रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी कमल कुमार का 23 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जैसे ही उसकी बाइक गांव से बाहर पहुंची तभी अचानक रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक चालक ऋषि कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

