उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड डोलेपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रथमिम उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीसापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामचरण यादव का 20 वर्षीय पुत्र राकेश यादव बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड पर स्थित डोलेपुर गांव के समीप पहुंची।

तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

