उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक मोहल्ले में परिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौक मोहल्ला निवासी संतोष कुमार गुप्ता के 21 वर्षीय पुत्र ऋषि गुप्ता में परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन उसको सरकारी 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share