उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नरैनापुर गांव के समीप निमंत्रण से लौट कर आ रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमरांवा गाँव निवासी रामबाबू का 35 वर्षीय पुत्र जगदीश बाइक पर सवार होकर हथगांम थाना क्षेत्र के कासरांव गांव बीती रात निमंत्रण में गया था। वहां से लौटते समय जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नरैनापुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक जगदीश गम्भीर रूप।से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने जगदीश को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

