G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी सुरेश कुमार का 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकला ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रोड से निकल रहे लदिगवां गांव निवासी छेदीलाल के पुत्र दिनेश ने जब उसको रोड पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share