उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहा मोहल्ले में आज सुबह भोर पहर घर की खुली छत पर पैर फिसलने से युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहा मोहल्ला निवासी बुधशेन का 32 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार बीती रात अपने घर की उपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था।

आज सुबह जब वह भोर पहर उठा तभी छत पर पड़े केले के छिलके पर उसका पैर पड़ गया। जिससे वह फिसल कर छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share