G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में शनिवार एक प्रसूता को 108 एंबुलेंस की मदद से परिजन हथगांम सी.एच.सी लेकर पहुंचे। जहां प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया उसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर तीमारदार काफी परेशान हुए तो एंबुलेंस स्टाफ ने जच्चा बच्चा को आनन फानन महिला जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार मर्दनपुर गाँव निवासी सुरेन्द्र कुमार की पत्नी ज्योति देवी गर्भ से थी। उसके पति सुरेंद्र ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से उसको हाथगांम सी.एच.सी में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिस बच्ची का जन्म हुआ उसका मस्तिष्क का विकाश (नौसोफ्रेश) सही से विकास न हो पाने से हालत गंभीर थी। जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल ले जाने की परेशानी थी। उसके लिए 108 में कॉल करने पर हाथगांव एंबुलेंस स्टाफ को सूचना मिली। जच्चा बच्चा को आनन फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल के (NICU) में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची के मस्तिष्क (न्यूजोफरेंजश) विषय में तकलीफ बताई। और कानपुर रेफर कर दिया। वहीं एम्बुलेंस कर्मचारी आशीष ने उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वही प्रसूता के पति सुरेंद्र ने बताया 108 एम्बुलेंस की मदद से समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमारी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि जो पैसा था वो किराए में ही निकल जाता। लेकिन एंबुलेंस की सुविधा से बहुत राहत मिली एंबुलेंस कर्मचारी ने बहुत सहयोग किया जिसके लिए मैं उनका बहुत आभार व्यक्त करता हुँ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share