उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहम्मदीपुर कटरी के समीप बीती देर शाम रोड किनारे बिगडे डम्फर में पीछे से आ रही बाइक जाकर टकरा गई। जिसमें साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाडपुर गांव निवासी शिवबरन का 20 वर्षीय पुत्र बीरसिंह अपने जीजा विजय उर्फ बब्लू पुत्र मंगल 35 वर्ष निवासी बिझौली थाना गाजीपुर के साथ शादी समारोह में जा रहा था। जब वह कस्बा के मोहम्मदीपुर कटरी के समीप पहुंचे तभी रोड किनारे खडे डम्फर में बाइक जा घुस गई।जिसमें बीर सिह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं जीजा गंभीर रूप से घालय हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेंस ने घायल हो इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने विजय की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

