उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गाँव में बीती रात सीढियों से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनपद के सकेला थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी तुलसीराम उर्फ रमाशंकर तिवारी का 45 वर्षीय पुत्र दिनेश तिवारी जो काफी समय से हुसैनगंज थाने के भिटौरा में रहता था। बताते है कि बीती रात वह छत से उतर कर लघुशंका करने के लिए जा रहा था। तभी सीढियों से उसका पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का भतीजा गोपाल तिवारी ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

