G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ गंगा पुल के समीप अनियंत्रित बाइक सावर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामशाला गांव निवासी श्रीपाल का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के डलमऊ गंगा पुल के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share