उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौती गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर बृद्ध महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर गांव निवासी राम औतार की 70 वर्षीय पत्नी फूलमती अपने पुत्र सुरेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौती गांव अपने भाई के घर जा रही थी।

जब वह भाई के गांव के समीप पहुंची सभी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके भाई को हुई तो तुरंत अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share