G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौरी गाँव निवासी रघुनाथ का 40 वर्षीय पुत्र राजाराम ई-रिक्शा पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था।

जब रिक्शा राधा नगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार राजाराम और एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल राजाराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल महिला कहीं और अपना इलाज करने चली गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share