उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक परिसर में रविवार की दोपहर पुरानी बिल्डिंग तोड़ते समय छत गिरने से मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मुहल्ला निवासी गफ्फार का 32 वर्षीय पुत्र अमजद खान ठेकेदार करन सिंह चौधरी के साथ काम करता है। तेलियानी ब्लाक परिसर में पुरानी सरकारी बिल्डिंग तोड़ रहा था। तभी अचानक छत ढह गई। जिससे वह मलबे के नीचे वह दब गया। घायल का भाई आजम व आस-पास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर घायल को सरकारी एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share