उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना कु सूचना पुलिस की हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार रारी गांव निवासी पद्युम तिवारी की 24 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी ने शनिवार की शाम उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब परिवार के सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। जब फाँसी के फंदे से उसको लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांचपड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर बहनोई ने बहन को मारापीटा था जिसके चलते उसकी बहन ने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share