G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक मजरे डडिया पर गाँव में शनिवार की शाम मामूली विवाद को लेकर युवक को गांव के ही सगे भाईयों सहित चार लोगों ने लाठी-डण्डा व धारदार हथियार मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने बताया पुलिस को तहरीर देने के बावजूद भी उसका मेडिकल नहीं कराया गया। जानकारी के अनुसार कोर्रा कनक मजरे डडिया पर गांव निवासी राम बहादुर सिंह का 42 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह अपने खेत में समरसेबुल से पानी लगाए था।

तभी गांव के ही रामखेलावन ट्रैक्टर लेकर आ गया। जिस पर राकेश ने कहा कि पाइप हटा ले इसके बाद ट्रैक्टर ले जाना। जबरन ट्रैक्टर बढ़ा देने से पाइप फट गया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रामखेलावन ने अपने भाई विक्रम सिंह, सुधांशु सिंह, मां रेनू के साथ मिलकर लाठी-डण्डा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर भागा लेकिन हमलावर घर के अंदर घुस गए और उस पर वार करने लगे। तभी बीच-बचाव करने पहुंची राकेश की पत्नी को भी हमलावरों ने बुरी तरह पीट दिया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। जाते-जाते हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन चौबीस घंटा बीत जाने के बावजूद भी घायल का मेडिकल नहीं कराया। उधर पीड़ित ने बताया हमलावर सुलह न करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share