उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरू खेड़ा गांव के समीप रविवार की रात को पैदल जा रहा अधेड़ बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गाँव निवासी स्व. शुख देव का 50 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ बीती देर रात पैदल कही जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते जगन्नाथ गंभीर घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। घायल जगन्नाथ थाना क्षेत्र के ही कसियापुर गाँव एक बारात में शामिल होकर पैदल वापस अपने घर जा रहा था। तभी जोनिहा-अमौली मार्ग में तेज रफ्तार बाइक सवार ने गहरू खेड़ा के समीप पीछे से टक्कर मार दिया।जिसके चलते जगन्नाथ गंभीर घायल हो गया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share