उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप बाइपास तिराहे के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों के इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप बाइपास तिराहे के निकट सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे दो बाईको में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के बसन्ती खेडा गाँव निवासी नाथूराम का 26 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार उसकी 24 वर्षीय पत्नी सीता देवी तथा 4 वर्षीय पुत्र अर्पित घायल हो गए। वही दूसरी बाइक में सवार 40 वर्षीय राम प्रकाश, 19 वर्षीय गोलू तथा 20 वर्षीय अवधेश कोतवाली क्षेत्र के सहबाजपुर गाँव निवासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ घायल अरुण कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने गाँव बसंती खेड़ा से बिंदकी कस्बा बाजार करने आया था। तभी बाइको की भिड़ंत में वह लोग घायल हो गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

