उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के टीकर गांव में लोडर से टीन का बक्सा उतरते समय ऊपर से गुजरी एचटी लाइन से बक्सा छू गया। जिससे बिजली के करंट की चपेट में आकर लोडर चालक झुलस गया। हादसे की जानकारी साथियों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव निवासी कैलाश का 22 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार जो लोड चालाक है।

वह अपने लोडर पर लोहे की अलमारी व बक्सा लादकर थाना क्षेत्र के टीकर गांव गया था। लोडर से बक्सा उतरते समय बक्सा ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे लोडर चालक झुलस गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share