उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में महिला ने परिवारिक कलह के चलते फिनॉल।पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला निवासी शिव शंकर की 22 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने आज सुबह परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फिनॉल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share