G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो रेलवे लाइन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप का 50 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव के समीप स्थित रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया गाँव के समीप स्थित मृतक अपने खेत जा रहा था तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share