उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में बीती देर रात अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी हरपाल का 28 वर्षीय पुत्र राकेश घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए गया था।

वहां से वापस आते समय जब वह गांव में पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share