उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के निहालपुर सानी गांव में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निहालपुर सानी गाँव निवासी शिव कुमार की 24 वर्षीय पत्नी जलसा देवी की संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे खागा कोतवाली क्षेत्र के बनसू का पुरवा मजरे सोहन गाँव निवसी मृतिका के पिता रमन सिंह ने बताया कि हमने अपनी पुत्री जलसा देवी की शादी 30 मई 2023 को सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के निहालपुर सानी गाँव निवासी शिव कुमार के साथ किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिये पुत्री को उसके ससुराली जन प्रताड़ित करते थे, जेवर को लेकर घर मे विवाद होता था। बेटी का फोन आया था उसने मरने की बात कही थी और फोन कट गया था। जब हम लोग उसके घर पहुँचे तो देखा बेटी मृत अवस्था मे जमीन पर लेटी थी। हम लोगो ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दिया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना के समय दामाद बाहर था जब उससे बात किया तो उसने बताया कि तुम्हारी बेटी ने फांसी लगा लिया है। वही मृतिका के पिता ने पुत्री की मौत की वजह ससुराली जनो द्वारा प्रताड़ित किया जाना बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

