G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पक्का तालाब पर स्थित अटल बिहारी पार्क के समीप पार्क घूमने जा रही किशोरियो को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें तीन किशोरियां घायल हो गई घायल किशोरियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बेनी नरसिंघपुर गाँव निवासी लल्लन की 11 वर्षीय पुत्री अर्पिता व 8 वर्षीय पुत्री स्मिता सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप मोहल्ला निवासी श्रवण कुमार सिंह अपने मामा के घर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है।

कल देर शाम अपने मामा श्रावण कुमार की 16 वर्षीय पुत्री प्रतिभा के साथ कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर स्थित अटल बिहारी पार्क घूमने जा रही थी। तभी पार्क के समीप ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दिया जिससे तीनों किशोरियां घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share