G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के समीप दो बाइको की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव निवासी शिवमोहन शाहू का 38 वर्षीय पुत्र रमेश शाहू अपनी 32 वर्षीय पत्नी सीता साहू और 9 वर्षीय पुत्री खुशी साहू व 8 वर्षीय पुत्र प्रतीक शाहू को बाइक पर सवार कर थरियांव थाना क्षेत्र के भैरवां गाँव जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी प्रभु का 22 वर्षीय पुत्र धनराज बाइक पर सवार होकर आ गया।

दोनों बाइको की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे एक बाइक सवार रमेश उसकी पत्नी सीता पुत्री खुशी व पुत्र प्रतीक व दूसरी बाइक सवार धनराज सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी कपिल वर्मा व पायलट राजकुमार ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने रमेश शाहू व उसके 8 वर्षीय पुत्र प्रतीक शाहू की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं रमेश की पत्नी सीता शाहू व उसकी पुत्री खुशी शाहू को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। दूसरे बाइक सवार धनराज को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share