उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत ढाई माह पूर्व डीसीएम ठीक करते समय जैक टूटने से घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान घर पर मौत हो गई। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के चकबरारी गांव निवासी चन्द्रशेखर का पुत्र अशोक आठ सितंबर को गाड़ी में माल लादकर गैर जनपद जा रहा था। तभी अचानक टायर फट जाने पर जैक लगाकर टायर खोल रहा था। तभी जैक टूट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। एक माह बाद परिजन उसे घर लाकर इलाज करवा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

